ऐसे 'परिचितों' से दूर ही रहें: पिता का करीबी बनकर युवक से 70 हजार रुपये ठगे; लड़के को ऐसी कहानी सुनाकर फंसाया
ठग की बातों में फंसकर पीड़ित ने उसे 70 हजार रुपये भेज दिए। रुपये भेजते ही उक्त युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर क्राइम पश्चिम क्षेत्र में एक जालसाजों ने पिता का परिचित बनकर युवक से 70 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिवाजी नगर निवासी अश्वनी कुमार गौड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 13 नवंबर 2024 को उसके पास अमित नाम के युवक का फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे अश्वनी कुमार गौड के पिता को 2.50 लाख रुपये देने हैं। लेकिन उनका पेटीएम नहीं चल रहा है। ऐसे में वह अश्वनी को रुपये भेज रहा है। इसके बाद अश्वनी कुमार के पास 20 हजार रुपये व 50 हजार रुपये भेजे जाने के मैसेज आए। अमित नामक युवक ने अश्वनी कुमार को दोबारा कॉल करके रुपये मिलने के बारे में पूछा।
अश्वनी कुमार ने उससे अपने पिता का नाम पूछा तो उसने गलत बताया। अश्वनी कुमार ने कहा कि उसके पिता का नाम तो यह नहीं है। जिस पर युवक ने उससे कहा कि गलती से उसके रुपये अश्वनी कुमार के बैंक खाता में आ गए हैं। उसने रुपये वापस भेजने की प्रार्थना की। इसके बाद अश्वनी कुमार ने उसे 70 हजार रुपये भेज दिए। रुपये भेजते ही उक्त युवक का मोबाइल फोन बंद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दी है।