{"_id":"5dcad4bc8ebc3e5aee458f06","slug":"young-man-murdered-woman-in-hotel-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और होटल में जन्मदिन की पार्टी में थप्पड़ मारने पर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और होटल में जन्मदिन की पार्टी में थप्पड़ मारने पर कर दी हत्या
Tue, 12 Nov 2019 09:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के अलीपुर स्थित एक ओयो होटल में सोमवार रात 33 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला ने अपने से 12 साल छोटे बॉय फ्रेंड के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कमरा बुक किया था। पार्टी करने के दौरान महिला ने किसी बात पर उसे थप्पड़ मार दिया।
इससे गुस्से में आकर युवक ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व कर्मचारियों से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतका की शिनाख्त अनिता (33) के रूप में हुई है। वह खेड़ाकलां की रहने वाली थी। परिवार में पति और दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे होटल के कमरे में महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो कमरा नंबर 304 में एक महिला मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
जांच टीम ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की तो आरोपी की पहचान अलीपुर निवासी विक्की मान (21) के रूप में हुई। अलीपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे कुछ ही घंटों बाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर होटल में मिलते थे दोनों
पुलिस ने बताया कि विक्की प्राइवेट नौकरी करता है। एक साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी अनिता से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों चैट के जरिए बातचीत करने लगे। अनिता ने विक्की को बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसने यह भी बताया कि वह उससे 12 साल बड़ी है। बावजूद इसके दोनों के बीच प्यार हो गया और अक्सर इसी होटल में कमरा बुक कर मिलने लगे।
हत्या का इरादा नहीं था
विक्की ने बताया कि उसका इरादा अनिता की हत्या करना नहीं था। पार्टी के दौरान दोनों ने जमकर शराब पी और फिर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर मौज मस्ती करने लगे। इसी बीच किसी बात पर अनिता ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्से में आकर उसने अनिता का गला दबा दिया।
मैडम का ख्याल रखने का कहकर चला गया
होटल कर्मचारियों ने बताया कि अनिता ऑनलाइन होटल का कमरा बुक करवाती थी। अब तक छह-सात बार बुक कर चुकी थी। रात करीब 12 बजे विक्की पार्टी के बाद कमरे से बाहर आया। कर्मचारियों ने उससे जाने का कारण पूछा तो बताया कि वह घर से कुछ काम कर वापस आ रहा है। मैडम कमरे में हैं और उनका ख्याल रखना। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने डूप्लीकेट चाबी से खोला।