फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered with more than 25 blows in Badarpur Delhi

दिल्ली में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: चाकू से 25 से ज्यादा वार कर हत्या, आरोपी पुलिसकर्मी पर भी हुए हमलावर

Thu, 11 Jan 2024 09:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Jan 2024 09:39 AM IST
सार

दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात हवलदार नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। हवलदार को देखकर आरोपी भागने लगे।

विज्ञापन
Young man murdered with more than 25 blows in Badarpur Delhi
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मामूली बात पर तीन किशोर व दो युवकों ने गौरव उर्फ पागल उर्फ लंबू (22) नामक युवक की चाकू से 25 से ज्यादा ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीटते रहे। उनकी दरिंदगी उस समय थमी जब बदरपुर थाने में तैनात हवलदार नाइट पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। हवलदार को देखकर आरोपी भागने लगे। हवलदार ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश तो उन्होंने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। तभी बदरपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आरोपी तीन नाबालिग व दो युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की ये वारदात मंगलवार रात डेढ़ से दो बजे की है। मृतक व आरोपी पहले एक दूसरे को जानते थे। रात को इन लोगों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद अरमान व साहिद उर्फ बोंडी और तीन नाबालिगों ने बी-274, गौतमपुरी, फेज-2, नई दिल्ली निवासी गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से 25 से 30 वार किए। जब उसकी मौत हो गई तो आरोपी उसके शव को इधर-उधर घसीटने लगे। उसी समय बदरपुर थाने में तैनात हवलदार नटवर सिंह नाइट पेट्रोलिंग करते हुए मीट चौक पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी गौरव के शव को छोड़कर देखकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार ने मोटरसाइकिल को छोड़कर पैदल ही आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। मगर आरोपियों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। नीचे गिरने से हवलदार घायल हो गए। उसी समय बदरपुर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, हवलदार राजाराम , लक्ष्मी नारायण, सिपाही पवन व राजीव के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम ने पीछा कर 2138, फेज-1, गौतमपुरी, निवासी अरमान उर्फ कुर्रू पुत्र सुरेंद्र(18) व दो नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन

दो आरोपी और पकड़े गए
इनसे पूछताछ के बाद एक नाबालिग व बालिग आरोपी मकान नं. 2097, चरण-एक, गौतमपुरी निवासी साहिद उर्फ बोंडी पुत्र संजय (18) को पकड़ लिया। नाबालिग आरोपियों की उम्र 16 से 17 वर्ष है। पुलिस ने गौरव के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed