{"_id":"6648dbeb05de4891c7006812","slug":"young-man-misdeed-minor-girl-who-had-gone-to-sell-vegetables-in-hapur-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बेचने गई थी बालिका: बहला-फुसलाकर खाली पड़े मकान में नाबिलग लड़की को ले गया युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी बेचने गई थी बालिका: बहला-फुसलाकर खाली पड़े मकान में नाबिलग लड़की को ले गया युवक, दुष्कर्म कर हुआ फरार
Sat, 18 May 2024 10:18 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 May 2024 10:18 PM IST
सार
हापुड़ जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालिका बाजार में सब्जी बेचने गई थी। मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ में घर से सब्जी बेचने बाजार गई 13 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर एक खाली मकान में ले गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। घर जाकर पीड़िता ने परिजनों से आपबीती बताई तो उनकी हवाईयां उड़ गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाबूगढ़ के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला ने बताया कि वह और उसका परिवार सब्जी बेचकर गुजारा करता है। शुक्रवार शाम पांच बजे उसने अपनी 13 वर्षीय पुत्री को घर से सब्जी बेचने के लिए बाबूगढ़ कस्बा स्थित एक दुकान पर भेजा था। दुकान पर उस समय गांव भड़ंगपुर निवासी जितेंद्र शर्मा मौजूद था। आरोपी ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी उसकी पुत्री को गांव उपैड़ा स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर ई-रिक्शा में बैठाकर फरार हो गया। रोती-बिलखती पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। शनिवार सुबह मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन