{"_id":"642c35aeec39013f590cadd3","slug":"young-man-made-obscene-profile-of-teenager-on-instagram-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: किशोरी ने किया नजरअंदाज तो युवक ने इंस्टा पर बना दी उसकी अश्लील प्रोफाइल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: किशोरी ने किया नजरअंदाज तो युवक ने इंस्टा पर बना दी उसकी अश्लील प्रोफाइल, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 04 Apr 2023 08:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:05 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करता है। लड़की ने जब उसे नजरअंदाज किया तो उसने सबक सिखाने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
instagram new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा निवासी किशोरी ने इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती कर ली, लेकिन बाद में उसकी हरकतों को देखकर नजरअंदाज करने लगी। बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने पीड़िता की इंस्टाग्राम पर अश्लील प्रोफाइल बना डाली। किशोरी को कॉलगर्ल बताकर उसका निजी मोबाइल नंबर भी प्रोफाइल के साथ डाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव, गोपालपुर, गोधा, अलीगढ़ निवासी अरुण कुमार (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करता है। लड़की ने जब उसे नजरअंदाज किया तो उसने सबक सिखाने के लिए ऐसा किया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि किशोरी का आरोप है कि कुछ दिन से मोबाइल पर अश्लील मैसेज व कॉल आ रही थीं। इस बीच किसी ने उसे बताया कि इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल बना है, जहां उसे कॉलगर्ल बताकर मोबाइल नंबर भी डाला गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी पड़ताल की तो उसके होश उड़ गए। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी विकास कुमार व अन्यों की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के अलावा फर्जी इंस्टाग्राम के जरिये आरोपी के आईपी एड्रेस का पता किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अलीगढ़ से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की एक टीम ने रविवार को आरोपी को अलीगढ़ से दबोच लिया। बाद में उसे दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन