{"_id":"66df14388dac8cd0b50cdf9a","slug":"young-man-killed-his-sister-s-friend-by-stabbing-him-with-a-knife-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दोस्ती से नाराज युवक ने बहन के दोस्त के भाई की हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दोस्ती से नाराज युवक ने बहन के दोस्त के भाई की हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Mon, 09 Sep 2024 08:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:59 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल के भाई रोहित की उसकी बहन से दोस्ती थी, जो उसे नापसंद थी। इसी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वरूप नगर इलाके में बहन से दोस्ती करने पर नाराज युवक ने बहन के दोस्त के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी सागर और वारदात में शामिल उसके फूफा आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राहुल परिवार के साथ गली नंबर तीन, स्वरूप नगर में रहता था। वह एक कंपनी में ऑफिस ब्वॉय के रूप में काम करता था। वहीं उसका भाई रोहित मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस को नंगली अंडरपास के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि राहुल को सागर नाम के युवक ने बातचीत करने के लिए बुलाया था। थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम ने कई जगहों पर दबिश देकर सोमवार तड़के सागर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके फूफा आकाश को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में सागर ने बताया कि राहुल के भाई रोहित की उसकी बहन से दोस्ती थी, जो उसे नापसंद थी।
विज्ञापन