{"_id":"5b8281f442c792465a6a5634","slug":"young-man-killed-his-live-in-partner-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी ने गोली मारने के बाद किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी ने गोली मारने के बाद किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरित्र पर शक होने के चलते शालीमार बाग इलाके में लिव इन में रहने वाली एक युवती को युवक ने गोली मार दी। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को फोन किया और जख्मी हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद वह फ रार हो गया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक युवती की शिनाख्त बिहार निवासी रितिका के रूप में हुई है। वह मां और छोटे भाई के साथ शालीमार बाग गांव में रहती थी। उसके पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है और मां एक फैक्टरी में काम करती है।
विज्ञापन
जबकि रितिका कोठियों में काम करती थी। करीब आठ माह पहले रितिका की मां और भाई गांव चले गए। रितिका दिल्ली में रहकर कोठियों में काम कर रही थी। इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले प्रदीप से प्यार हो गया और दोनों एक साथ लिव इन में रहने लगे। प्रदीप डीजे का काम करता है।

प्रदीप के दोस्त रोहित ने बताया कि उसकी रितिका से बातचीत होती थी। रितिका ने उसे बताया कि प्रदीप उस पर शक करता है और मारपीट करता है। करीब चार माह पहले रितिका, प्रदीप से परेशान होकर बिहार चली गई थी।
लेकिन डेढ़ माह बाद वापस आकर फिर प्रदीप के साथ रहने लगी। 21 अगस्त को रितिका ने रोहित को फोन कर बताया कि प्रदीप उसके साथ मारपीट करता है। 23 अगस्त को वह समझाने के लिए उसके घर पहुंचा।
बातचीत के दौरान प्रदीप और रितिका में कहासुनी हो गई। प्रदीप ने पिस्तौल से रितिका को गोली मार दी। पुलिस की मदद से प्रदीप ने रितिका को फोर्टिज अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके बाद वह अस्पताल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि प्रदीप थाने से शौच जाने की बात कहकर फरार हो गया है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।