{"_id":"67189b216db475e318022d85","slug":"young-man-has-been-stabbed-to-death-in-kalyanpuri-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश का अंदेशा: पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV की जांच से खुलेगा वारदात का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी रंजिश का अंदेशा: पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV की जांच से खुलेगा वारदात का राज
Wed, 23 Oct 2024 12:13 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:13 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव 18 ब्लॉक कल्याणपुरी के पास पड़ा मिला। पुलिस उसे पास के अस्पताल में ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त इंदिरा कैंप, कल्याणपुरी निवासी अजीत (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6.44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छोटू की दुकान, 18 ब्लॉक कल्याणपुरी के पास एक युवक अचेत पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की जांघ पर चाकू से वार किया गया है। पुलिस ने युवक को तुरंत पास के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।