फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man hanging with tree in gurgaon.

मफलर का फंदा बनाकर पेट से लटका युवक

Wed, 12 Nov 2014 07:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 12 Nov 2014 07:20 AM IST
विज्ञापन
young man hanging with tree in gurgaon.

गुड़गांव के सेक्टर-40 थाना एरिया में मंगलवार को ग्रीन बेल्ट में युवक का शव मफलर से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस के अलावा एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह के चलते युवक ने यहां आकर सुइसाइड कर लिया। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 हुडा जिमखाना क्लब के सामने ग्रीन बेल्ट पर किसी युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक का शव मफलर से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि यूपी कन्नौज निवासी धर्मेंद्र सिंह (33) अपने बीवी और तीन बच्चों के साथ सैनीखेड़ा में पिछले छह सालों से रह रहा था। पेशे से चालक का काम करने वाला धर्मेंद्र शराबी किस्म का था। इसी बात को लेकर काफी समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था।


पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे वह घर से निकला और  मफलर का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सेक्टर-40 थाना पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed