फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man fired on two brothers after teasing him as Corona

कोरोना कहकर चिढ़ाने पर युवक ने की दो भाइयों पर फायरिंग

Sun, 24 May 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Young man fired on two brothers after teasing him as Corona
demo pic

उत्तर-पश्चिम जिले के महेंद्रा पार्क इलाके में दो सगे भाइयों ने कोरोना वायरस कहकर चिढ़ाया तो युवक ने गोली चला दी। गोली किसी को नहीं लगी। आरोपी साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महेंद्रा पार्क निवासी दीपक और सोनू सगे भाई हैं। सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे वह घूमने के लिए निकला था। तभी उसका मित्र बलराम उसे रास्ते मिल गया, जिसे वह कोरोना वायरस कहकर चिढ़ाया करता था। 
विज्ञापन


उस वक्त भी उससे कुछ बात हुई और सोनू उसे चिढ़ाने लगा, जिसकी वजह से दोनों में हाथापाई हो गई। सोनू का भाई भी मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। 

जब दीपक और सोनू दोबारा उसी जगह पर टहलते हुए पहुंचे तो बलराम अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। आरोप है कि बलराम के एक साथी ने पिस्टल से हवा में दो राउंड फायर किए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed