फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man conspired to implicate his wife s lover in Faridabad

धोखा खाए पति की सनक: मेट्रो स्टेशन उड़ाने की धमकी भरा पत्र प्लेटफार्म पर फेंका, लिखा पत्नी के आशिक का नाम

Mon, 08 Aug 2022 11:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Aug 2022 11:31 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया रविवार देर रात सफाई कर रहे कर्मचारी ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर-1 की स्वचालित सीढ़ियों पर एक कागज पड़ा हुआ था। कर्मचारी ने कागज उठाकर पढ़ा उसमें मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी।

विज्ञापन
young man conspired to implicate his wife s lover in Faridabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), मेट्रो थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच के होश उड़ गए। धमकी भरा पत्र सात अगस्त देर रात करीब एक बजे प्लेटफार्म नंबर एक के स्वालित सीढ़ियों पर पड़ा मिला था। पत्र में लिखा था कि मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। सीआईएसएफ के आला अधिकारी, मेट्रो थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता व क्राइम ब्रांच की टीम मेट्रो स्टेशन परिसर में जांच के लिए पहुंची। मेट्रो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच बदरपुर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के प्रेमी को उससे अलग करने के लिए मेट्रो स्टेशन, लाल किला, मुख्यमंत्री को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र स्टेशन परिसर में फेंका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया रविवार देर रात सफाई कर रहे कर्मचारी ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर-1 की स्वचालित सीढ़ियों पर एक कागज पड़ा हुआ था। कर्मचारी ने कागज उठाकर पढ़ा उसमें मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। उसने सुरक्षाकर्मीयों को मामले की जानकारी दी। तुरंत आला अधिकारी, स्थानीय पुलिस व मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते व पुलिस टीम ने रातभर मेट्रो स्टेशन परिसर की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपी ने बताया उसने ही धमकी भरा पत्र स्टेशन पर फेंका है। उसे शक है उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए उसने मेट्रो स्टेशन व अन्य कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी व एटीएम में पैसे पहुंचाने वाली कैश वैन को लूटने का जिक्र करते हुए भरा पत्र लिखा और नीचे पत्नी के प्रेमी का मोबाइल नंबर लिख दिया।

विज्ञापन

टीवी सीरियल देख बनाई थी योजना 
आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि वह इस काम को अंजाम देने की योजना कई दिनो से बना रहा था। उसे यकीन था कि पुलिस उसे ढूंढ सकती है। इसके लिए उसने पुलिस से बचने के लिए अपराध से जुड़े कुछ टीवी कार्यक्रम देखे। सीसीटीवी से बचाव के लिए उसने मास्क लगा लिया। शारीरिक बनावट में पुलिस को झांसा देने के लिए आरोपी पत्र फंकने जाते समय लंगडा कर गया ताकि पुलिस किसी लंगडे युवक की तलाश में लग जाए। उसने में पांच अगस्त को पत्र लिखा था। उसी दिन सराय ख्वाजा से मेट्रो लेकर दिल्ली पहुंचा और अपने गांव चला गया।

उसकी मेट्रो स्टेशन पर चिट्ठी को फेंकने की हिम्मत नहीं हो रही थी। छह अगस्त को आरोपी मुरादाबाद से फरीदाबाद लौटते समय रात सराय के सीढ़ियों पर चिट्ठी फेंक दी। 7 अगस्त देर रात करीब एक बजे पत्र सुरक्षा कर्मियों को मिल गया। आरोपी ने सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन, बदरपुर बार्डर पुलिस चौकी, बदरपुर बार्डर शराब ठेका, लाल किला, हरियाणा मुख्यमंत्री को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी लिख रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed