जुदाई न बर्दाश्त कर सका पति: पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी
तीन दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। जिससे नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी के धूम मानिकपुर गांव में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर गांव में 32 साल का रवि परिवार के साथ रहता था। मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहा था। करीब 10 साल पहले रवि की शादी हुई थी। शादी के बाद से अभी तक कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसको लेकर गृह क्लेश भी घर में रहता था। तीन दिन पहले पत्नी मायके चली गई। जिससे नाराज होकर रवि ने रविवार की रात्रि में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार को परिजनों ने देखा कि रवि का कमरा बंद है तो आवाज़ लगाई।
आवाज लगा लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा खोला तो वह फंदा पर लटका हुआ था । जिसे देख परिजन दंग रह गए और शोर मचा दिया । शोर के बाद सुनकर आसपास के लोग आ गए। आसपास के लोगों के आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।