{"_id":"684d754dbc02424d7e0cd4b6","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-family-discord-in-greater-noida-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवारिक कलह के चलते था परेशान; धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवारिक कलह के चलते था परेशान; धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Jun 2025 06:42 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:42 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में युवक ने पारिवारिक कलह के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। वहीं, दूसरी तरफ रबूपुरा पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उटरावली गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मौके पर पहुंची रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव उटरावली निवासी गौरव त्यागी (38) ने मकान के पास प्लांट में पेड़ से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओमिक्रोन सेक्टर ए-10 निवासी राजन कुमार शर्मा ने 14 जनवरी 2025 को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि रविंद्र भाटी निवासी गांव अमीनाबाद उर्फ नियाना थाना कासना ने अपने अन्य तीन साथियों जेवर गांव झुप्पा निवासी ओमवीर, रमन उर्फ रामकुमार व नबल आदि के साथ मिलकर एक जमीन को संक्रमणीय भूमि बता कर उसे 58 लाख 90 हजार रुपये में उनको बेचकर ठगी की।
विज्ञापन
ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने राजन कुमार से अपने रुपये वापस मांगे तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस का कहना है कि तीनों वांछित आरोपियों को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।