{"_id":"89f7715edcd1fa10060f0b97ceaf2e83","slug":"young-man-climbed-on-the-tower-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः हाइटेंशन टावर पर चढ़ा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कश्मीरी गेट के यमुना खादर इलाके में शनिवार सुबह एक युवक हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बातों में उलझाकर टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस की मानें तो युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे कश्मीरी गेट स्थित यमुना खादर में हाइटेंशन टावर पर युवक के चढ़े होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। युवक करीब 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा था।
विज्ञापन
नीचे उतरने की बात करते ही वह जोर-जोर से चिल्लाकर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। दमकल कर्मियों किसी तरह बातों में उसे उलझाए रखा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टावर पर चढ़े बाद में युवक को उतारने में कामयाब रहे।
पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। युवक खुद को कबाड़ी का काम करने वाला व्यवसायी बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।