फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man beaten by many peoples after chatting on instagram with girl in delhi

मूवी 'ड्रीम गर्ल' का सहारा लेकर युवक को ऐसा सबक सिखाया, चैटिंग से नफरत हो जाएगी उसे

Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
young man beaten by many peoples after chatting on instagram with girl in delhi
फाइल फोटो
बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल की तर्ज पर कुछ युवकों ने लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की। बाद में मिलने की बात कर युवक को एक पार्क में बुलाकर जमकर पीटा। युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी पीटते रहे। 
विज्ञापन


युवक को अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसके बयान पर शाहदरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़ित का आरोप है कि धोखा देकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सुमन कुमार (21) (परिवर्तित नाम) कॉलेज का छात्र है और परिवार के साथ बाबरपुर में रहता है। सात सितंबर को उसकी इंस्टाग्राम पर आंचल शर्मा नामक एक युवक से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों ने एक-दूसरे से चेटिंग शुरू कर दी। चंद दिनों की बातचीत के बाद ही 10 सितंबर को आंचल ने सुमन को मिलने की बात कर शाहदरा के प्रेम चोपड़ा पार्क में बुलाया। 

रात करीब आठ बजे सुमन अपने दोस्त के साथ स्कूटी से मिलने के लिए पार्क में पहुंचा। वहां पहुंचते ही सात-आठ लड़कों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा। हमले के दौरान उसका दोस्त फरार हो गया। 

सुमन खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा और आरोपी उसकी पिटाई करते रहे। सुमन ने बताया कि आरोपियों में वह एक लड़के को जानता है, वह उसके साथ जिम करता है। आरोप है कि जान-बूझकर उसे फंसाकर पीटा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed