फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man attempted suicide by setting himself on fire in front of new Parliament building

Delhi: नए संसद भवन के सामने एक युवक ने खुद को लगाई आग, घायल अवस्था में ले जाया गया अस्पताल

Wed, 25 Dec 2024 04:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

रेल भवन के पास हुई इस घटना के बारे में अपराह्न करीब 3.35 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन
Young man attempted suicide by setting himself on fire in front of new Parliament building
नए संसद भवन के सामने युवक ने खुद को लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली में नए संसद भवन के सामने बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंबल के जरिए आग बुझाई। घटना में व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति ने रेल भवन के नजदीक खुद को आग लगाई और संसद भवन की तरफ भागा। पुलिस का कहना है कि पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर पीडि़त ने ये कदम उठाया है। 

विज्ञापन



नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को मौके से दो पेज का आधा जला हुआ नोट मिला है। व्यक्ति की पहचान बुधवार देर शाम तक सामने नहीं आई था। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है। पीडि़त जिस जगह व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया, वहां बैरिकेडिंग कर स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, जोन-दो) मधुप तिवारी ने बताया कि  बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक व्यक्ति ने रेल भवन के सामने चौराहे के गोल चक्कर पर पार्क में खुद को आग लगा ली। जब वह पार्क से भागकर बाहर आया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों, रेल भवन में तैनात आरपीएफ कर्मियों और कुछ लोगों ने उसे कंबल ओढ़ाकर आग बुझाई। 
 

विज्ञापन

रंजिश का मामला सामने आया है
विशेष पुलिस आयुक्त तिवारी ने बताया कि पुलिस को उसके पास से कुछ कागजात मिले हैं। 2 पन्ने का अधजला नोट बरामद किया गया है। यह दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश का मामला है। हमें उसके पास से बरामद कागजात के जरिए तीन मामलों का संदर्भ मिला है, जिसमें 2021, 2022 और 2024 का मामला है। उसका आरोप है कि उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है और पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। वह आज ही बड़ौत से आया था। आरएमएल में उसकी बात की गई है। उसे उच्च स्तरीय उपचार दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed