फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man attacked and killed with sharp weapon in Delhi s Govindpuri.

चरित्र पर शक: पति ने सुआ घोंपकर एक युवक को उतारा मौत के घाट, ड्यूटी पर जाने के दौरान बोला था हमला

Thu, 04 May 2023 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 May 2023 11:05 PM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को संदेह था कि वीरेंद्र की उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन
Young man attacked and killed with sharp weapon in Delhi s Govindpuri.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक युवक ने वीरेंद्र उर्फ वीरू की गुरुवार सुबह सुआ घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी युवक सोनू को संदेह था कि वीरेंद्र की उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी खबर नोएडा से हैं, जहां पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीरेंद्र (35) पत्नी, तीन बच्चों और बुजुर्ग मां के साथ गोविंदपुरी में रहता था। वह एक निजी स्कूल में बस चालक था। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सोनू ने सुए से उस पर तीन वार कर दिए। पुलिस ने उसे लेकर मजीदिया अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
नोएडा की कोतवाली फेज-2 पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरेली निवासी सतवीर के रूप में हुई है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed