युवक और उसकी महिला दोस्त ने नशे में दारोगा पर चढ़ाई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन इलाके में युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी। घायल पुलिसकर्मी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। कार चला रहे युवक व उसकी महिला दोस्त ने शराब पी रखी थी।
मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। शुक्रवार शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को जाकिर हुसैन मार्ग पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा था।
चालक ने दलवीर के ऊपर कार चढ़ा दी
एएसआई दलवीर ने रात करीब साढे़ दस बजे खान मार्केट की तरफ से आ रही फोर्ड फिगो कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने दलवीर के ऊपर कार चढ़ा दी।
मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चालक पर काबू पाकर कार को रुकवाया। दलवीर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। कार चालक की पहचान कालकाजी निवासी संदीप (24) के रूप में हुई।
संदीप अपनी महिला दोस्त के साथ खान मार्केट स्थित एक पब में गया था। वहां से वह शराब पीकर दोनों घर लौट रहे थे। वह पहले अपनी महिला मित्र को मॉडल टाउन छोड़ने जा रहा था। दोनों एक एमएनसी में काम करते हैं। एएसआई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।