{"_id":"62333a48fe25002f6b6218e6","slug":"you-will-reach-lock-up-if-apply-color-forcibly-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली: गुरुग्राम में जबरन रंग लगाया तो पहुंचेंगे हवालात, हुड़दंगियों से निपटने की ये है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली: गुरुग्राम में जबरन रंग लगाया तो पहुंचेंगे हवालात, हुड़दंगियों से निपटने की ये है तैयारी
Thu, 17 Mar 2022 07:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Mar 2022 07:12 PM IST
सार
होली पर मनचलों और जबरन रंग लगाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए गुरुग्राम में पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। जिसमें पुलिस आयुक्त के आदेश पर होली पर चारों जोन में 80 पुलिस नाके लगाए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में नाके लगाए गए हैं। जहां पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम में जबरन रंग लगाना पड़ सकता है भारी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में होली पर जबरन रंग लगाया तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन के आदेश पर होली के त्योहार पर चारों जोन में 80 पुलिस नाका लगाए गए हैं। इसमें थाना प्रभारियों की ओर से दो-दो और ट्रैफिक पुलिस की ओर से 15 पुलिस नाके शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए है कि पुलिस यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्थान पर कोई किसी भी शख्स पर जबरन रंग का प्रयोग न करे। किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। शुक्रवार शाम सात बजे तक पुलिस नाका रहेगा।
विज्ञापन
आदेश के अनुपालन में हर थाना क्षेत्र में अपने प्वाइंट पर पुलिस नाका लगाया गया है। नाके पर पुलिस की मौजूदगी नजर आई। आने जाने वालों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। संदिग्धों को रोककर पूछताछ कर रही है। होली पर पुलिस के जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। लाईन से लेकर थाने में तैनात जवानों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। विशेष आवश्यकता होने पर वरिष्ठ अधिकारी की स्वीकृति पर अवकाश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
रात में भी गश्त
पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद थाना प्रभारी की ओर से अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। होली की रात में भी पुलिस सड़क पर नजर आई। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के आस-पास रात में गुजरने वालों से पुलिस पूछताछ करती दिखी। पुलिस आयुक्त ने होली के त्योहार को देखते हुए डायल 112 के अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिस भी तरह की सूचना हो स्थानीय पुलिस अधिकारी को तुरंत बताएं। सूचना के दस मिनट के भीतर पुलिस की ओर से रिस्पांस मिलना चाहिए।