फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You can lose so much happiness in Holi

कहीं आपको बदरंग न कर दे ये खुशियों की होली

Tue, 03 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
You can lose so much happiness in Holi

बाजारों में उपलब्ध रंग और गुलाल आपके चहरे को कहीं बदरंग न कर दे। इन्हें बनाने में रासायनिक तत्वों का प्रयोग किया जाता है। इनकी वजह से त्वचा और आंखों को बहुत नुकसान होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन रंगों के संपर्क में आने से त्वचा पर कोई एलर्जी हो तो उसका तुरंत डॉक्टरों से सलाह लेकर इलाज करवाएं। साथ ही जितना हो सके मिलावटी रंगों और पानी से दूर रहें।

विज्ञापन


चर्म रोग विशेषज्ञ अमित का मानना है कि होली में प्रयोग होने वाले रंगों में शीशा और कपड़े रंगने वाले रंग रासायनिक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इन रंगों से होली खेलने से त्वचा पर लाल दाने, खुजली और कभी-कभी हाथों पर छाले पड़ जाते हैं। होली में बदलते मौसम का असर ज्यादातर ड्राई स्कीन वाले लोगों पर पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में अमित लोगों को हिना गुलाल और मेरी गोल्ड के फूलों के रंगों से खेलने की सलाह देते हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ रीना बताती हैं कि इन रंगों के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। यदि होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो उसे तुरंत ठंडे पानी से धो लें और जितनी जल्दी हो आंख रोग विशेषज्ञ से इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed