{"_id":"5f68f1918ebc3e09d23f23ca","slug":"yong-man-commits-suicide-after-woman-shot-in-love-affair-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेम-प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद भी की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेम-प्रसंग में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद भी की आत्महत्या
Tue, 22 Sep 2020 12:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा सेक्टर-123 स्थित अंबेडकर नगर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद भी खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घटनास्थल से एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक का विवाहिता के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कोतवाली फेज-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से थाना सहावर कासगंज निवासी अविवाहित प्रताप सिंह (20) पुत्र अमर सिंह सेक्टर-123 अंबेडकर नगर में राजेश गुप्ता के मकान में किराए पर रहता था। मूलरूप से बदायूं की रहने वाली बीना (20) पत्नी सत्यवीर भी परिजनों के साथ पड़ोस में किराये पर रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रताप और बीना साथ ही मजदूरी करते थे और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के परिजनों को प्रेम-प्रसंग का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर बीना प्रताप के घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी।

कुछ लोग कमरे में घुसे तो देखा कि प्रताप और बीना लहूलुहान अवस्था में जमीन पर मृत पड़े थे। पास ही रहने वाले बीना के पिता की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रताप और बीना के परिजन आसपास के मकानों में ही किराए पर रहते हैं। प्रताप का बड़ा भाई परिवार के साथ रहता है। वहीं बीना का एक साल का बेटा है।
मृतक के खिलाफ तहरीर, कानूनी सहायता ले रही पुलिस
बीना के पिता ने कोतवाली फेज-3 पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि मृतक प्रताप सिंह उनकी बेटी बीना को अपने कमरे में ले गया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस इस तहरीर पर कानूनी सहायता ले रही है।
प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक ने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।
-हरीश चंदर, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा