{"_id":"5c1f12ecbdec22570860ad36","slug":"yogi-adityanath-in-ghaziabad-traffic-diversion-in-indirapuram-and-modinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में, इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में, इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मोदीनगर के गांव पतला और इंदिरापुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब 325 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। उम्मीद की जा रही है कि किसान दिवस पर पश्चिमी यूपी के किसानों को साधने के लिए सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
सीएम करीब पौने पांच घंटे गाजियाबाद जिले में रहेंगे। दोपहर पौने एक बजे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। उसके बाद मोदीनगर स्थित पतला आईटीआई परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे सीएम योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम के रामलीला मैदान में आयोजित महाकौथिग कार्यक्रम में जाएंगे।
सीएम की कार्यक्रम के चलते आज भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मेरठ से गाजियाबाद आने वाले भारी वाहन मोदीनगर से पिलखुवा से डासना होते हुए आएंगे। वहीं गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से एएलटी, हापुड़ चुंगी, एनएच-9 से हापुड़ के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को प्रताप विहार न्यू लिंक रोड से भेजा जाएगा।