फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogi Adityanath in Ghaziabad, Traffic diversion in Indirapuram and Modinagar

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में, इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in Ghaziabad, Traffic diversion in Indirapuram and Modinagar
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मोदीनगर के गांव पतला और इंदिरापुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब 325 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। उम्मीद की जा रही है कि किसान दिवस पर पश्चिमी यूपी के किसानों को साधने के लिए सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम करीब पौने पांच घंटे गाजियाबाद जिले में रहेंगे। दोपहर पौने एक बजे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। उसके बाद मोदीनगर स्थित पतला आईटीआई परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे सीएम योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम के रामलीला मैदान में आयोजित महाकौथिग कार्यक्रम में जाएंगे। 
विज्ञापन


सीएम की कार्यक्रम के चलते आज भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मेरठ से गाजियाबाद आने वाले भारी वाहन मोदीनगर से पिलखुवा से डासना होते हुए आएंगे। वहीं गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से एएलटी, हापुड़ चुंगी, एनएच-9 से हापुड़ के रास्ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीआईएसएफ कट से वसुंधरा की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को प्रताप विहार न्यू लिंक रोड से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed