योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर किया तंज, कहा खेल खत्म, फुटेज हजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गवर्नर हाउस में पिछले नौ दिनों से चल रहे अपने धरने को खुद हीं खत्म कर दिया और एक बार फिर काम पर लौट आए हैं। इसी के साथ दिल्ली में पिछले लगभग 10 दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा मंगलवार को खत्म हो गया। लेकिन अरविंद केजरीवाल पर उनके विरोधीयों के वार भी शुरू हो गए, केजरीवाल के ही पुराने साथी व स्वराज अभियान के मुखिया योगेंद्र यादव ने भी उनपर तंज करते हुए ट्वीट की है।
योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि खेल खत्म, फुटेज हजम। दस दिन के इस ड्रामे से आखिर दिल्ली की जनता को क्या मिला। मुख्यमंत्री ने अफसरों से अपील की, अफसरों और मंत्रियों की मीटिंग तय हो गई। क्या एलजी ने बैठक बुलाई, हड़ताल तुड़वाई? आखिर राशन डिलीवरी की मांग कहां गई, हां पब्लिसिटी खूब हुई. और क्या चाहिए।
खेल ख़तम, फुटेज हजम!
दस दिन के इस ड्रामे से दिल्ली की जनता को क्या मिला? मुख्यमंत्री ने अफसरों से अपील की, अफसरों और मंत्रियों की मीटिंग तय हो गई। क्या LG ने मीटिंग बुलाई? "हड़ताल" तुड़वाई? अफसरों को सजा हुई? राशन डिलीवरी की मांग कहां गई? हां, पब्लिसिटी खूब हुई।विज्ञापन विज्ञापन
और क्या चाहिए? — Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) June 19, 2018
बिना एलजी से मिले ही लौट आए
यहां ये जानना जरुरी है कि,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के आवास पर पिछले 9 दिनों से अपने मंत्री डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन व गोपाल राय के साथ धरने पर बैठे थे, जिसे मंगलवार को अचानक हीं खत्म कर दिया और बिना एलजी से मिले ही लौट आए। उनकी ओर से धरना खत्म किए जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे के बीजेपी नेताओं और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया है।
इसी दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि, ज्यादातर अधिकारी काम पर लौट आए हैं। अधिकारियों ने मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया. हालांकि, मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमने एलजी हाउस पर धरना नहीं दिया था, हम LG साहब से मिलने के लिए इंतज़ार कर रहे थे। राशन की बात अब हम जनता के बीच में जाकर ही करेंगे।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी मंत्रियों की तरफ से कुछ रिव्यू बैठक बुलाई गई है. दलाई लामा को एक कार्यक्रम में दिल्ली आना है, उस आयोजन के लिए कल एक बैठक बुलाई गई है।
धरना खत्म करने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उन्हें हालात की जानकारी दी थी. इसके बाद केजरीवाल के धरना खत्म करने की जानकारी सामने आ गई. केजरीवाल दिल्ली के एलजी से मिलने को लेकर धरने पर बैठे थे, वह और उनके साथ मौजूद गोपाल राय एलजी से बिना मिले ही लौट आए।