फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra yadav says for AAP expansion in next five years in

केजरी की 'ना' के बावजूद ये क्या बोल गए योगेंद्र

Mon, 16 Feb 2015 02:02 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Yogendra yadav says for AAP expansion in next five years in

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी अगले पांच साल में चार महत्वपूर्ण राज्यों में जाने का विचार कर रही है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार योगेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी राष्ट्रीय परिदृश्य में एक मजबूत आधार बनाना चाहती है और इसको लेकर काम किया जा रहा है।

यादव ने कहा, अभी हमें क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा भी हासिल नहीं है, लेकिन आने वाले समय में हम देश को वैकल्पिक राजनीति देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अगले तीन से पांच साल में दिल्ली और पंजाब के अलावा पार्टी दूसरे राज्यों में मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। हालांकि उन्होंने इन राज्यों के नाम बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि योगेंद्र यादव का यह बयान केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिए गए भाषण के बाद आया है। बता दें कि केजरीवाल ने 14 फरवरी को अपने शपथग्रहण समारोह में कहा था कि आम आदमी पार्टी आने वाले पांच साल केवल दिल्ली पर ध्यान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुदा हैं केजरीवाल से पार्टी के सुर

Yogendra yadav says for AAP expansion in next five years in

अगले साल बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के सवाल पर भी योगेंद्र यादव ने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का मकसद अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना है।

दिल्ली चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और जेडीयू के बाहर से समर्थन के बाद आप क्या किसी तीसरे मोर्चे के साथ जुड़ेगी, इस पर योगेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह का कोई भी गठबंधन नहीं होगा।

गत लोकसभा चुनावों में 400 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर अरविंद केजरीवाल के विरोध पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को जिला स्तर पर अपना संगठन मजबूत करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed