फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga 'Mahakumbh' today

योग का ‘महाकुंभ’ आज

Sat, 20 Jun 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Yoga 'Mahakumbh' today

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को योग का महाकुंभ शुरू हो रहा है। सार्वजनिक स्थानों से लेकर विभिन्न स्थानों, स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थान योग शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली राजपथ पर होने वाले योग शिविर में गाजियाबाद से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व में 500 लोग भाग लेंगे। अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा कविनगर रामलीला मैदान में योग शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में शाम 4 बजे से 6 बजे तक योग गुरु पवन और शाम 6 से 8 बजे तक डा.विश्वरूप रॉय चौधरी योग पर व्याख्यान देंगे। विश्व रूप चौधरी डायबिटीज टाइप-1 और टाइप-2 को योग द्वारा 72 घंटे में कैसे ठीक किया जा सकता है, इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों कार्यक्रमों में जीडीए अध्यक्ष संतोष यादव, आईएएस वीके पंवार, पंजाब के पूर्व राज्यपाल जस्टिस ओपी वर्मा सहित बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। आईटीएस कॉलेज में योग सेमिनार में सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचेंगे।

सेंट्रल पार्क राजनगर में सुबह 6 बजे से गाजियाबाद रनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शक्ति राठौर के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार चैलेंज का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता हर वर्ग केलिए है।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन कॉमर्शियल टैक्स की ओर से भी शिल्प उद्यान सेक्टर -23 संजयनगर में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।

नेहरूनगर नगर शिव मंदिर में भारतीय योग संस्थान सिर्फ महिलाओं के लिए योग शिविर लगा रहा है। सुबह 5.30 से 7.30 तक शिविर चलेगा।

कविनगर रामलीला ग्राउंड में योग शिविर का दूसरा दिन
अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित योग शिविर के दूसरे दिन योग करने वालों की संख्या और बढ़ी। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारत फिर से विश्व गुरू बनने जा रहा है। हमारे ऋषिमुनि इसी योग द्वारा हजारों वर्षों तक स्वस्थ जीवन जीते थे।

शनिवार को एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह सहित संस्था के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, नीरज योगी, नीरज गोयल मौजूद रहे। मंच संचालन देवेंद्र हितकारी ने किया। संतोष मेडिकल कॉलेज में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया।

डिवाइन लाइफ सोसाइटी ऋषिकेश स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने योग के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संतोष ग्रुप की एमडी डा. शर्मिला आनंद, डा. नेदुनगडी हरिदास, मनिवानन और डा. साई दीपा नेदुनगडी मौजूद रहे।

संपन्न हुआ योग शिविर
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति की ओर से चल रहा तीन दिवसीय शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समिति द्वारा विजयनगर, विवेकानंद नगर, ग्राम पूठी डासना, सिहानी में पिछले तीन दिनों से योग शिविर चल रहा था।

जिला प्रभारी अमरदीप शर्मा ने बताया कि जो लोग दिल्ली जनपद पर योग करने के लिए पंजीकृत हैं, वे सुबह ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अन्य लोग अपनी-अपनी सोसाइटी के पार्कों में योग करेंगे।

नेहरू स्टेडियम में लगी योग की क्लास
अपनापन फाउंडेशन की ओर से नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह योग की क्लास लगाई गई। योग का शुभारंभ महंत नारायण गिरी के आशीर्वचन से हुआ। इसके बाद योगाचार्य हर्षानंद ने योग विद्यालय के अनेकों आयाम की जानकारी दी। योगाचार्य सत्यवान शास्त्री ने भी योग कराया योग विद्या सिखायी।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार यादव, नीरज सिंह, महापौर तेलूराम कांबोज, अशोक गोयल, हिमांशु लव, नरेंद्र शिशोदिया, संजीव शर्मा, वीके अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सुंदरदीप कॉलेज में योग क्लास
सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को योग की क्लास लगी। इस मौके पर आचार्य नीरज योगी ने समस्त स्टाफ को योग प्राणायाम और ध्यान की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed