फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yoga center and gym will not open in Delhi right now

दिल्ली में फिलहाल नहीं खुलेंगे योग सेंटर और जिम, सरकार चुप

Wed, 05 Aug 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Yoga center and gym will not open in Delhi right now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अनलॉक-3 में दिल्ली के जिम और योग सेंटर नहीं खुलने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने देर रात तक इससे जुड़ा कोई आदेश जारी नही किया है जबकि बुधवार को इसे खोलने को हरी झंडी केंद्र ने दे रखी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश सरकार का काई अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले केंद्र सरकार ने बीती 31 जुलाई को अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी की थी। इसके मुताबिक, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर जिम व योगा सेंटर खोलने की छूट दी गई है। केंद्र सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी  जारी कर दी है। इस दिशा में काम करते हुए दिल्ली सरकार ने एक अगस्त से ही नाइट कर्फ्यू से छूट को लेकर आदेश जारी कर दिया था। लेकिन पांच अगस्त से खुल सकने वाले जिम और योग सेंटर के नोटिफिकेशन पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र की मंजूरी के बावजूद अनलॉक में छूट देने के लिए राज्य सरकार को आदेश जारी करना होता है। दिल्ली में जिम और योग सेंटर तभी खुल सकता है, जब केंद्र सरकार इसका आदेश करेगी। लेकिन दिल्ली सरकार ने इस बारे में देर रात तक कोई आदेश जारी नही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। वहीं, उपराज्यपाल भी इस मसले पर राजी नहीं हैं। ऐसी हालत में दिल्ली के जिम संचालकों में अभी और इंतजार करना होगा, जो मानकर चल रहे थे कि अनलॉक तीन में जिम और योग सेंटर खुलने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed