{"_id":"59429dc44f1c1b260c8b46af","slug":"ymca-will-organise-yoga-camp-in-its-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईएमसीए में योग करेंगे फरीदाबाद-गुरुग्राम के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईएमसीए में योग करेंगे फरीदाबाद-गुरुग्राम के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं आसपास के सामाजिक संगठनों तथा शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्व स्तर पर योग को महत्व एवं अलग पहचान मिली है। इस प्राचीन भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। इसी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय ने भी योग दिवस पर एक बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
संकायाध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता की देखरेख में संचालित योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 जून तक किया जाएगा। कुलसचिव डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कोई भी हिस्सा ले सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन