फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert of dense fog in Delhi tomorrow temperature will drop

आज कोहरे का येलो अलर्ट: दिल्ली में तापमान में आएगी गिरावट...घट सकती है दृश्यता; जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
सार

बुधवार को न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई, जो 8:30 बजे 1600 मीटर हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Yellow alert of dense fog in Delhi tomorrow temperature will drop
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार के लिए मध्यम से लेकर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे में दृश्यता में कमी आएगी। वहीं, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को सफदरजंग हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। यहां सुबह सात बजे न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई, जो 8:30 बजे 1600 मीटर हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में ठंड की दस्तक से विद्युत आपूर्ति की डिमांड हुई आधी
मौसम में बदलाव के साथ ही विद्युत आपूर्ति की डिमांड में भी कमी दर्ज की जा रही है। मौजूदा समय में जिले की कुल विद्युत डिमांड गिरकर करीब 1200 मेगावाट तक आ गई है। जबकि गर्मियों के सीजन के दौरान जिले में विद्युत आपूर्ति की अधिकतम डिमांड 2400 मेगावाट तक पहुंच गई थी। विद्युत की डिमांड में कमी आने से विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed