फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert issued for rain in Delhi for next three days

Weather Alert : बहुत हुई गर्मी की मार... अब राहत की बारी, दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी

Thu, 27 Jun 2024 01:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 01:12 AM IST
सार

मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
Yellow alert issued for rain in Delhi for next three days
बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे पहले बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम की मेहरबानी रविवार तक जारी रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिन में दिल्ली से मानसून की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 2.3 एमएम, आयानगर में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

लोदी रोड रहा सर्वाधिक गर्म इलाका
मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज, आया नगर व पालम में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 167 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम 165, नोएडा में 139, फरीदाबाद में 124 व गाजियाबाद में 160 एक्यूआई दर्ज किया।

बुधवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----31.6 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----29 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed