फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain issued in Delhi on Friday

Weather Alert : दिल्ली के लोग उमस से बेचैन-परेशान, आज चलेगी धूल भरी आंधी और बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी

Fri, 12 Jul 2024 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jul 2024 01:36 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हल्के बादल भी छाये रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain issued in Delhi on Friday
दिल्ली में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को धूप निकलने से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हल्के बादल भी छाये रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 55 फीसदी रहा। पालम व आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहे। यहां अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोधी रोड में 38.2 व रिज में 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 रहा। एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 101 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 128, ग्रेटर नोएडा में 112, गुरुग्राम में 106 व फरीदाबाद में 113 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed