फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain in Delhi on Monday dust storm will blow at a speed of 30 to 40 KM/H

पूरे हफ्ते रहेगा मौसम मेहरबान : दिल्ली में आज भी बारिश का यलो अलर्ट, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी

Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jun 2024 03:20 AM IST
सार

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Yellow alert for rain in Delhi on Monday dust storm will blow at a speed of 30 to 40 KM/H
बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम की मेहरबानी पूरे सप्ताह रहेगी। इससे लोगों भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी भी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाफरपुर में 41 पहुंचा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, जाफरपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि पीतमपुरा में 40.8, पालम में 40.2, नजफगढ़ में 40, आया नगर में 39.8, रिज में 39.5 व लोधी रोड में 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

एक्यूआई 148 दर्ज
रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में सर्वाधिक 192 एक्यूआई रहा। गुरुग्राम 99, नोएडा में 131, फरीदाबाद में 150 व गाजियाबाद में 142 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गर्मी से एक की मौत

गर्मी से पीड़ित एक मरीज ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था। वहीं अस्पताल के मुताबिक 22 जून रात एक नया मरीज भर्ती हुआ। अस्पताल में अभी भीषण गर्मी से पीड़ित 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीज गंभीर हैं। अस्पताल में अभी तक 91 मरीज भर्ती हो चुके हैं। अस्पताल में अभी तक भीषण लू से तीस लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed