Weather Update : दिल्ली में आज भी हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट; उमस भरी गर्मी से राहत
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की खबर है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विस्तार
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की खबर है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। गुरुवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई।
#WATCH | Delhi: Light rain lashes parts of the National Capital. Visuals from Old Rajinder Nagar. pic.twitter.com/u89dvih9QB
— ANI (@ANI) August 1, 2024विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गुरुवार को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। इससे धूप निकलने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी नहीं लगी। मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। साथ ही, सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग प्रादेशिक मानक वेधशाला के अनुसार 107.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद कुछ इलाकों बूंदा-बांदी हुई। वहीं, दोपहर में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह बुधवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 63 फीसदी रहा। उधर, लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 32.1, पालम में 31.9 व आया नगर में 31.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 37 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में 52, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 60 व फरीदाबाद में 85 एक्यूआई रहा।
अधिकतम तापमान---33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.3 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25 डिग्री सेल्सियस