फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain in Delhi for three days from Tuesday

Weather Alert: दिनभर गर्मी ने किया परेशान, दिल्ली में आज से तीन दिन तक बारिश का यलो अलर्ट

Tue, 30 Jul 2024 03:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2024 03:54 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain in Delhi for three days from Tuesday
दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार - फोटो : ani

विस्तार

राजधानी में धूप खिलने से लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। सोमवार दोपहर को तेज धूप ने लोगों को पसीने-पसीने किया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा बारिश का अनुमान कमजोर साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 85 से 59 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम में 36.8, आया नगर में 36.7 व रिज में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 53 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में एक्यूआई 72, ग्रेटर नोएडा में 122, गुरुग्राम में 91 व फरीदाबाद में 71 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed