फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for heat wave in Delhi for three days strong winds blow along with dust storm

दिल्ली में तीन दिन लू का यलो अलर्ट: रविवार से 'रवि' दिखाएगा तेवर, चलेगी धूल भरी आंधी; पारा जाएगा 45 °C के पार

Sat, 08 Jun 2024 07:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

शनिवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 41.4 दर्ज किया।

विज्ञापन
Yellow alert for heat wave in Delhi for three days strong winds blow along with dust storm
दिल्ली में भीषण गर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रविवार से सूरज तेवर दिखाएगा। लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी अब और परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में बीते दो दिनों से गर्मी से मिल रही फौरी राहत पर रोक लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यही नहीं, सोमवार से तीन दिन तक लगातार लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 41.4 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला में 43 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नजफगढ़ में 43.4, पीतमपुरा व पूसा में 43.1, रिज में 42.2, पालम और लोधी रोड में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन

खराब श्रेणी में आबोहवा बरकरार
राजधानी में हवा की गति दिशा बदलने व कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 300 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 270, गुरुग्राम में 252, फरीदाबाद में 163 व गाजियाबाद में 192 एक्यूआई दर्ज किया।

शनिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---41.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----30 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
आसमान में छाएंगे हल्के बादल, चलेंगी तेज हवाएं
अधिकतम तापमान---43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----30 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed