फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna's face has changed in eight months, its water is now fit for drinking: BJP

आठ माह में बदली यमुना की सूरत, अब आचमन योग्य हुआ जल : भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
वीरेन्द्र सचदेवा बोले, रेखा गुप्ता सरकार ने वो कर दिखाया जो केजरीवाल सरकार नहीं कर सकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेखा गुप्ता सरकार के आठ माह के प्रयासों से आज यमुना का जल स्वच्छ हो गया है। वह डुबकी और आचमन योग्य बन गया है। पिछले वर्ष जब छठ से दस दिन पहले 25 अक्तूबर को आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी तब यमुना की स्थिति एक गंदे नाले जैसी थी। विषैले पानी के कारण अस्पताल तक जाना पड़ा था लेकिन अब वही यमुना भाजपा सरकार के संकल्प से पुनर्जीवित हो चुकी है। यह बातें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कही।
सचदेवा ने बताया कि आज भाजपा प्रवक्ता और पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता ने कालिंदी कुंज और आईटीओ घाटों पर पत्रकारों के समक्ष यमुना के जल का आचमन किया जिससे साफ हुआ कि यमुना में न तो बदबू है और न ही प्रदूषण का पहले वाला स्तर है। डॉ. गुप्ता ने यमुना सफाई का वैज्ञानिक डाटा दिखाते हुए बताया कि जल का मिश्रित ऑक्सीजन स्तर (डीओ) 4.5 से 5.5 के बीच और पीएच स्तर 7.5 तक पहुंच गया है, जो सामान्य श्रेणी के करीब है।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह रेखा गुप्ता सरकार की प्राथमिकता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस कारण यमुना की दशकों पुरानी समस्या में ठोस सुधार दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना माई और छठ मईया के नाम पर केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया और सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद स्थिति बदतर बना दी। सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने यमुना तटों पर सीवेज ट्रीटमेंट, नालों के डायवर्जन और गाद हटाने जैसे उपायों को तेजी से लागू किया, जिससे मात्र आठ महीनों में यमुना का जल स्तर और गुणवत्ता में सुधार संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व पर श्रद्धालु पहली बार वर्षों बाद साफ यमुना में पूजा कर पाएंगे, जो भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed