फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamunapar will become the engine of Delhi's development

Delhi NCR News: यमुनापार बनेगा दिल्ली के विकास का इंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
- सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, क्षेत्र के विकास के लिए बजट की नहीं होगी कमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यमुनापार दिल्ली के विकास का इंजन बनेगा। उनकी सरकार इस क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होगी। यमुनापार के विकास को लेकर जो भी आकलन किया जाएगा, सरकार उसके अनुरूप बजट देने में संकोच नहीं करेगी। शुक्रवार को वह एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट गांधी नगर के अशोक बाजार में आयोजित वस्त्रिका-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यमुनापार क्षेत्र को पूरी ताकत के साथ फिर से दिल्ली के विकास में सबसे आगे खड़ा करेगी। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स की ओर से किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री ने वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, व्यापारियों और उद्यमियों से संवाद किया और उनके योगदान की प्रशंसा की।

गांधी नगर कपड़ा मार्केट चमकाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी नगर कपड़ा मार्केट देशभर में रेडीमेड परिधान आपूर्ति करता है। दिल्ली सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएगी। कार्यक्रम में मौजूद पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली से सीएम ने यमुनापार की जरूरत के मुताबिक विकास कार्यों का आकलन तैयार कर भेजने को कहा। सीएम ने भेजे गए प्रस्ताव का बजट तुरंत पास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों की नई रूट मैपिंग यमुनापार से
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों की नई रूट मैपिंग की शुरुआत यमुनापार से होगी। इससे यात्रियों को आसान और बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी नगर रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट ने 50 साल से वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के सपने को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्वालिटी सुधार पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार भारतीय उत्पादों की ब्रांडिंग और बेहतर क्वालिटी के लिए हरसंभव सहयोग देगी। गांधी नगर के व्यापारियों को कोई कमी नहीं होगी। वस्त्रिका-2025 कार्यक्रम दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली 10–12 साल पिछड़ गई थी, लेकिन अब उनकी सरकार इसे फिर से आगे ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed