Delhi Flood News: राजघाट के मेन गेट से निकाला जा रहा बाढ़ का पानी, बारिश की आशंका; पीड़ितों का पलायन जारी
एक हफ्ते से अधिक तक अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद आखिरकार मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ ही गया। लेकिन बुधवार सुबह नौ बजे फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसी बीच बाढ़ पीड़ितों का पलायन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 जुलाई को खतरे के निशान के पार हुआ था जलस्तर
10 जुलाई को शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 205.40 मीटर पहुंच गया था और रात 11 बजे तक यह 206.83 मीटर था। 12 जुलाई को जलस्तर ने 1978 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 208.13 मीटर दर्ज किया। इसके बाद 13 जुलाई को रात आठ बजे तक यमुना अब तक के सबसे ऊपरी जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गई थी, लेकिन घंटे भर बाद नौ बजे जलस्तर में एक सेंटीमीटर की गिरावट आई।
अगले चार दिन बारिश की संभावना
अगले दो घंटों में बारिश की संभावना
मंगलवार को हुई थी बारिश
मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सर्वाधिक 21.0 मिमी, पीतमपुरा में 11.0, मुंगेशपुर में 4.0, लोदी रोड में 3.9, पालम में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर
10 से 18 जुलाई तक यमुना में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव
मंगलवार दोपहर को बारिश होने पर कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। यमुना में गिरने वाले सभी नाले अब तक खुले नहीं हैं, जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। दिल्ली सचिवालय, आईटीओ और राजघाट में भारी जलभराव रहा। दिल्ली में 13 जुलाई को यमुना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गई थी।
कश्मीरी गेट पर बाढ़ का पानी खत्म
राजघाट से निकाला जा रहा बाढ़ का पानी
बीमारियों की रोकथाम के लिए मिशन मोड में काम
बाढ़ राहत शिविरों में जलजनित व मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम की नौ टीमें मिशन मोड में काम कर रही हैं। निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व राहत शिविरों में जलजनित व मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से मच्छररोधी दवा का छिड़काव व फॉगिंग की जा रही है। डीबीसी चेकर्स प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन की जांच कर रहे हैं। मंगलवार को शिविरों में 216 ओआरएस के पैकेट बांटे और 637 ओपीडी आयोजित की, 325 स्वास्थ्य परामर्श दिए गए और बुनियादी दवाएं भी दीं। ओपीडी व हेल्थ टॉक भी आयोजित की गई।
सड़कों से हटाई मिट्टी
सड़कों पर बह कर आई मिट्टी व गाद को साफ करने के लिए 7 स्मॉक गन लगाईं हैं। मंगलवार को नौ रोड स्ट्रेच साफ किए गए। बेला रोड, निगम बोध घाट, शांति वन से विजय चौक, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, मंकी ब्रिज से शांति वन, मोनेस्ट्री मार्केट और यमुना बाजार से आवागमन सुगम हो गया है। बेला गांव, मिलेनियम डिपो रिंग रोड, हाफिज नगर, भैरों मार्ग और मदीना मस्जिद डी ब्लॉक जैतपुर में सफाई अभियान चलाया है।
बारिश के बाद सुपर सकर मशीनों से निकाला पानी
1978 में आई थी दिल्ली में भयंकर बाढ़
इससे पहले 1978 में यमुना का सर्वाधिक जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच गया था, तब बाढ़ से दिल्ली में भारी तबाही हुई थी। 43 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि यमुना में समा गई थी और भारी जन-धन की हानि हुई थी, लेकिन इस बार यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ने के बावजूद उतनी जन-धन की हानि नहीं हुई, क्योंकि मौजूदा समय यमुना के करीब सभी किनारों पर पुश्ते बने हैं, जिसके कारण बाढ़ का पानी खादर क्षेत्र में ही फैला। इससे नदी के किनारे के कुछ इलाके ही डूबे। रिहायशी इलाकों में पानी नहीं पहुंच सका।
जख्मों के निशान गहरे