फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna river water level beyond warning point in Delhi

Yamuna Water Level : दिल्ली में खतरे के निशान से पार बह रही है यमुना, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका

Wed, 16 Aug 2023 07:12 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Aug 2023 07:12 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Yamuna river water level beyond warning point in Delhi
Yamuna water level - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी बिंदु को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 204.94 मीटर पर पहुंच गया। रात 8:00 बजे तक जलस्तर 205.12 मीटर तक पर पहुंच गया। मौजूदा जलस्तर 205.39 मीटर यानी खतरे के निशान को पार कर गया है। आज सुबह भी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पार ही है। 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9 बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही। सीडब्ल्यूसी के पांच दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान से पता चलता है कि बुधवार को जल स्तर 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर को छू सकता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed