फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yamuna river flows beyond danger mark more water released from hathnikund barrage all updates

तीसरे दिन घटा यमुना का जलस्तर, अब भी बरकरार है बाढ़ का खतरा, जानिए वजह

Thu, 27 Sep 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
yamuna river flows beyond danger mark more water released from hathnikund barrage all updates
यमुना में उफान जारी - फोटो : अमर उजाला

यमुना नदी के जलस्तर में तीसरे दिन गुरुवार को कुछ कमी दर्ज की गई है। हालांकि आज सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से 18,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। आज यमुना का जलस्तर 205.49 है जो बुधवार के 205.79 से कम है।

विज्ञापन

विज्ञापन



बता दें कि यमुना नदी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर बुधवार शाम पानी का स्तर 205.79 मीटर पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 204.83 मीटर से ऊपर है। शहर में अभी 1,391 टेंट लगाए गए हैं जहां 98 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पानी का स्तर अभी ओर ऊपर जा सकता है । अधिकारियों ने चेतावनी भी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज से 26,796 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मंगलवार को यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर टेंट लगाने और प्रभावित लोगों को खाना मुहैया कराने के आदेश दिए थे। यमुना नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया था और वह 205.24 मीटर पर बह रही थी।


जुलाई में भी नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर आ गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने ओल्ड यमुना ब्रिज (लौहे का पुल) बंद करने के आदेश दिए थे। नदी का पानी वर्ष 1978 में सबसे उच्च स्तर 207.49 मीटर पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed