फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna is flowing above the warning level in Delhi

Yamuna Alert : दिल्ली में चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है यमुना, पहाड़ों पर बारिश ने भी बढ़ाया संकट

Fri, 08 Aug 2025 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 01:50 AM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.79 मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।

विज्ञापन
Yamuna is flowing above the warning level in Delhi
कल यमुना का बढ़ा हुआ जल स्तर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हो रही बारिश और यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.79 मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।

विज्ञापन


पिछले दिनों हथिनी कुंड बैराज से प्रति घंटे 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जिसमें बुधवार सुबह से वृद्धि कर दी गई। सुबह चार बजे 56491 क्यूसेक और सुबह छह बजे 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार शाम छह बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.15 मीटर था जो बृहस्पतिवार को चेतावनी स्तर को पार कर गया। राजधानी में यमुना व जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। साथ ही, 15 और निगरानी केंद्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले छह दिनों तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा। हालांकि, उमस लोगों को परेशान करेगी। बृहस्पतिवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा।


अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 85 से 56 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed