Delhi Flood News Live: विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ने एलजी से की बात, बाढ़ के हालात की ली जानकारी
{"_id":"64b20200539fb232ed002285","slug":"yamuna-flowing-above-danger-mark-in-delhi-yellow-alert-for-rain-today-2023-07-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood News Live: विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ने एलजी से की बात, बाढ़ के हालात की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 15 Jul 2023 10:32 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:32 PM IST
खास बातें
Delhi Flood News Live Updates : रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद यमुना के जलस्तर में अब लगातार कमी आ रही है। लेकिन दिल्ली में अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं सीएम केजरीवाल ने आपात बैठक की और बाढ़ प्रभावित जिलों की कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन रोड पर जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:03 PM, 15-Jul-2023
पीएम मोदी ने एलजी से ली बाढ़ की जानकारी
दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एलजी वीके सक्सेना से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी ली।08:41 PM, 15-Jul-2023
दिल्ली एनसीआर में बारिश से लगा भीषण जाम
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में जाम लगने की खबर है। दिल्ली के जसोला मेट्रो स्टेशन, मथुरा रोड और दिलशाद गार्डन अंडरपास से रामप्रस्थ की रेड लाइट तक भीषण जाम है। जाम की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
08:26 PM, 15-Jul-2023
सीएम केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी बाढ़ प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई।07:35 PM, 15-Jul-2023
दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बादल बरसत रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों जैसे आईटीओ, राजघाट और लाल किले पर बारिश होने के साथ ही जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाएगी। क्योंकि इन इलाकों में पहले से ही बाढ़ का पानी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी पहले काले बादल छाए रहे और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।06:34 PM, 15-Jul-2023
दिल्ली में बारिश शुरू, नोएडा में छाए बादल
राजधानी दिल्ली में बारिश शुरू हो चुकी है। आईटीओ, राजघाट जैसे इलाकों में बारिश हो रही है। इन इलाकों में पहले से ही बाढ़ का पानी सड़कों पर है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा में काले बादल छा गए हैं। जिसकी वजह से अंधेरा हो गया है। बादल छाने के साथ ही हल्की हवा भी चल रही है।
03:10 PM, 15-Jul-2023
अनिल विज ने किया पलटवार
आप नेता लगातार दिल्ली की बाढ़ को लेकर हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा जानबूझकर थिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ रहे हैं। जिससे दिल्ली की स्थिति बिगड़ी है। अब इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया है। हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें। यमुना किनारे हमारे भी जितने गांव और शहर हैं, उनमें भी उतना ही पानी आया है। दिल्ली से पानी निकलने के बाद फिर से हरियाणा में पानी आता है। हम क्या जानबूझकर अपने ज़िलों में पानी छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 15-Jul-2023
उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।#WATCH | Delhi LG Vinai Kumar Saxena inspects flood-affected areas; visuals from Raj Ghat area pic.twitter.com/Uvnpq0msRi
— ANI (@ANI) July 15, 2023
02:04 PM, 15-Jul-2023
आज रात 11 बजे तक जलस्तर 206.72 होने की संभावना
दिल्ली के प्रधान सचिव-राजस्व एवं मंडलायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि अब पानी घट रहा है। पानी आज और कल घटता रहेगा क्योंकि अभी बारिश की ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए पानी के घटने की प्रवृत्ति जारी रहेगी। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा।01:25 PM, 15-Jul-2023
केजरीवाल ने बुलाई बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बैठक बुलाई है। सीएम शाम 4:30 बजे सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग करेंगे।01:09 PM, 15-Jul-2023
207.38 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर
दिल्ली में शनिवार दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज किया गया।