फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Authority conduct aerial drone survey for development of villages and to solve problems

Noida: यीडा गांवों के विकास और समस्या दूर करने के लिए एरियल ड्रोन सर्वे कराएगा, एजेंसी की चयन प्रक्रिया शुरू

Sat, 25 Nov 2023 09:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 25 Nov 2023 09:40 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सर्वे प्रक्रिया से कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इनमें सेक्टर 18 में पॉकेट 6डी में रोड ड्रेन, सीवर व वॉटर सप्लाई प्रक्रिया को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Yamuna Authority conduct aerial drone survey for development of villages and to solve problems
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने क्षेत्र को विकसित करने समेत स्थानीय समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए गौतमबुद्धनगर को सात जोन में बांटकर विकास करने की तैयारी है। इसके बाद गांवों और सेक्टरों का एरियल सर्वे करने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। पहले चरण में 15 गांवों में ड्रोन सर्वे होगा और इसे छह महीने में पूरा करना होगा। इस सर्वे से आबादी और घरौनी की योजनाओं को अमली जामा पहनाना आसान होगा।

विज्ञापन


दरअसल, यमुना प्राधिकरण का काफी लंबा क्षेत्र है और यहां पर जमीन से लेकर आबादी समेत कई तरह की समस्याएं पैदा होंगी। इनके अलावा गांवों में विकास से लेकर अन्य गतिनिधियों पर नजर रखने के लिए भी प्राधिकरण ने ड्रोन सर्वे के जरिए सात जोन बनाए गए हैं। ड्रोन सर्वे कई मामलों में विशिष्ट होगा और इसके जरिए गांवों की अवसंरचना व भौगोलिक परिस्थितियों की मैपिंग तथा चिह्नांकन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसका पूर्णरूप से निरीक्षण समय-समय पर यीडा सीईओ करेंगे। सर्वे के लिए यीडा ने एजेंसियों का चयन करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे प्रक्रिया से कई अन्य विकास परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इनमें सेक्टर 18 में पॉकेट 6डी में रोड ड्रेन, सीवर व वॉटर सप्लाई प्रक्रिया को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सेक्टर 29 में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड वॉटर रिजरवॉयर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed