{"_id":"5a056f49aa981b179d21ec04fcbf2e28","slug":"yadav-singh-case-commission-seeks-information-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह मामला: आयोग ने मांगी विभागीय जांच की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव सिंह मामला: आयोग ने मांगी विभागीय जांच की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाल, नोएडा
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण के निलंबित मुख्य अभियंता यादव सिंह मामले की विभागीय जांच की जानकारी न्यायिक आयोग ने तलब की है। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण से कई और बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। जांच से जुड़े तमाम दस्तावेज लेकर आयोग की टीम शनिवार को लखनऊ रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष रिटायर जस्टिस अमरनाथ वर्मा और सचिव ज्ञानचंद्रा मामले की जांच के लिए बुधवार को नोएडा आए थे। यादव सिंह की नियुक्ति और पदोन्नति में बरती गई अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए पुराने रिकॉर्ड खंगालने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
आयोग ने यादव सिंह की विभागीय जांच की जानकारी नोएडा प्राधिकरण से मांगी है। यादव सिंह के निलंबन के बाद प्राधिकरण ने दो बिंदुओं पर जांच शुरू की थी। इसके अलावा यादव सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में क्या-क्या जानकारियां दी गई हैं, इसे लेकर भी जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यादव सिंह के पुराने विवादों की जांच से जुड़े पुराने पहलुओं पर भी जवाब तलब किया गया है। यादव सिंह से जुड़ी शिकायत और साक्ष्य लेकर बृहस्पतिवार को दो संस्थाएं आयोग के सामने प्रस्तुत हुई थीं, जिन्हें एफिडेविट न होने पर दोबारा आने के लिए कहा गया था। शनिवार को दोनों ही संस्थाएं साक्ष्य लेकर पहुंचेंगी।