फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yadav singh arrested in disproportionate assets case

आय से अधिक संपत्ति मामले में यादव सिंह गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 08:39 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Yadav singh arrested in disproportionate assets case

सीबीआई आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित इंजीनियर यादव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में यादव सिंह की पेशी होनी है।
पिछले काफी समय से इस मामले में सीबीआई की जांच पड़ताल चल रही थी।

आपको बता दें कि यादव सिंह के करीबी रामेंद्र की गिरफ्तारी और उसके द्वारा किए गए खुलासों की वजह से यादव सिंह की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी। यादव सिंह पर शिकंजा कसने के लिए सीबीआई ने उनके पूरे कार्यकाल 2002 से लेकर 2014 तक सभी प्रोजेक्ट को खंगाला था।

सीबीआई छापे में मिली थी अकूत संपत्ति

Yadav singh arrested in disproportionate assets case

साथ ही सीबीआई ने इस पूरे मामले में यादव सिंह, उनके परिजन, निकट सहयोगी, ठेकेदार समेत अन्य लोगों से सीबीआई कई दौर की पूछताछ भी की थी।


सीबीआई की छापेमारी में यादव सिंह के यहां 10 करोड़ रुपये नगदी, आभूषण और ढेर सारी अचल संपत्तियों के कागजात मिले थे। टीम ने बैंकों में लॉकर खुलवाकर कीमती जेवर भी बरामद किए थे।

दरअसल, 27 नवंबर 2014 को सेक्टर-51 के ए-10 यादव सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। लखनऊ में जब प्रेसवार्ता करके विभाग के अधिकारियों ने खुलासा किया तो कई लोगों के होश उड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed