फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yaaron Da Adda Liquor was being served while dancingYaaron Da Adda Liquor was being served while dancing

यारों दा अड्डा: लग रहे थे ठुमके परोसी जा रही थी शराब, पुलिसकर्मी ने बनाया वीडियो तो कर दी धुनाई

Tue, 06 Jun 2023 04:58 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 04:58 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात स्पेशल स्टॉफ में तैनात हवलदार नवीन को मंगोलपुरी स्थित यारों दा अड्डा नाम के बार रेस्टोरेंट में हरियाणा की अवैध शराब परोसे जाने और लड़कियों के अश्लील डांस करने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Yaaron Da Adda Liquor was being served while dancingYaaron Da Adda Liquor was being served while dancing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित यारों दा अड्डा नाम के रेस्टोरेंट में अश्लील डांस और शराब परोसे जाने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे स्पेशल स्टाफ के एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई। पुलिसकर्मी वहां चल रहे अश्लील डांस को अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश कर रहा था। रेस्टोरेंट कर्मियों ने मंगोलपुरी थाने के एक हवलदार के सामने उसके साथ मारपीट की। आलाधिकारियों के आदेश पर रेस्टोरेंट मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगोलपुरी थाने में तैनात हवलदार को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच का जिम्मा डीआईयू को सौंप दिया है। गिरफ्तार रेस्टोरेंट मालिक की पहचान खुशी राम के रूप में हुई है। वहीं दो कर्मचारी शंकर लाल और फारूख है। पुलिस ने रेस्टोरेंट से कुछ सबूत, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, शराब की बोतलें और मोबाइल फोन से बनाई कुछ वीडियो जब्त की हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात स्पेशल स्टॉफ में तैनात हवलदार नवीन को मंगोलपुरी स्थित यारों दा अड्डा नाम के बार रेस्टोरेंट में हरियाणा की अवैध शराब परोसे जाने और लड़कियों के अश्लील डांस करने की जानकारी मिली। नवीन अपने सहकर्मी हवलदार नरेंद्र के साथ वहां पहुंचा। सबूत के तौर पर वह रेस्टोरेंट में बैठकर फोन से चुपचाप वीडियो बनाने लगा। इस बीच रेस्टोरेंट कर्मचारियों की निगाह उस पर पड़ गई। मामले की जानकारी मालिक और प्रबंधक को दी गई। इस बात को लेकर नवीन की कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देखकर नवीन ने मंगोलपुरी थाना पुलिस को जानकारी दी। वहां से पहुंचे हवलदार अजय को नवीन ने स्पेशल स्टाफ में तैनात होने की जानकारी दी, लेकिन उसने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा। उसके बाद रेस्टोरेंट कर्मियों ने हवलदार के सामने ही नवीन की पिटाई कर दी

विज्ञापन

 

उसके बाद आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। मंगोलपुरी थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि बिल भुगतान को लेकर विवाद था। मगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसका दावा गलत साबित हुआ। नवीन और नरेन्द्र का उपचार करवाने के बाद उनके बयान पर मंगोलपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त ने मामले पर कार्रवाई करते हुए हवलदार अजय को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में रेस्टोरेंट में गैर कानूनी काम करने की बात सामने आती है तो रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed