फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wrestlers sitting dharna Jantar Mantar out march Connaught Place

Delhi: जंतर मंतर में धरने पर बैठे पहलवानों ने कनॉट प्लेस में निकाला मार्च, भीम आर्मी के चंद्रशेखर भी हुए शामिल

Tue, 16 May 2023 02:13 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 02:13 AM IST
सार

पहलवानों ने सोमवार शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मार्च निकाला। वे जंतर मंतर से संसद मार्ग होते हुए कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां उन्होंने इनर सर्कल में मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Wrestlers sitting dharna Jantar Mantar out march Connaught Place
पहलवानों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने मांग पूरी नहीं होने के विरोध में सोमवार शाम कनॉट प्लेस में मार्च निकाला। इस दौरान उनके साथ किसान संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा कई पहलवान व अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पहलवानों ने सोमवार शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मार्च निकाला। वे जंतर मंतर से संसद मार्ग होते हुए कनॉट प्लेस पहुंचे। यहां उन्होंने इनर सर्कल में मार्च निकाला। इसके बाद संसद मार्ग से होते हुए जंतर मंतर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कनॉट प्लेस में आउटर सर्कल पर संसद मार्ग के सामने कुछ देर धरना भी दिया। मार्च में पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सरिता फोगाट व अन्य पहलवानों के साथ भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


जंतर मंतर पर पहुंचने के बाद पहलवानों ने अपनी मांगों के संबंध में बात भी रखी। पहलवानों ने सोमवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन में जंतर मंतर से बाहर भी आंदोलन की गतिविधि शुरू करने का ऐलान किया था। इस कड़ी में उन्होंने कनॉट प्लेस में मार्च निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed