फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR on Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Made Many Serious Allegations Including Touching Obscenely In FIR

बृजभूषण के खिलाफ FIR में आरोप: महिला पहलवानों के सीने पर हाथ फेरा, संबंध बनाने को कहा; कमरे में भी बुलाया था

Fri, 02 Jun 2023 01:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

कनॉट प्लेस थाने में 28 अप्रैल को ये दोनों एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसमें पहलवानों ने गलत तरीके से छूना, बहाने से सीने पर हाथ फेरने के अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
FIR on Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Made Many Serious Allegations Including Touching Obscenely In FIR
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर का ब्योरा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एफआईआर में यौन शोषण के आरोप हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में 28 अप्रैल को ये दोनों एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसमें पहलवानों ने गलत तरीके से छूना, बहाने से सीने पर हाथ फेरने के अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहली एफआईआर में छह बालिग रेसलर्स ने आरोप लगाया है कि सांसद बृजभूषण ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। बहाने से सीने पर हाथ रखने की कोशिश की। यहां तक कि सांस को चेक करने के बहाने से उनकी टी-शर्ट भी उतारी। एक जख्मी महिला खिलाड़ी का खर्च कुश्ती संघ द्वारा उठाने को लेकर संबंध बनाने की डिमांड भी की। आरोप है कि जब खिलाड़ी ने इससे इनकार कर दिया तो उनके साथ ट्रायल में भेदभाव किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी एफआईआर में एक नाबालिग रेसलर ने बहाने से कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ वह बच निकली। बृजभूषण के खिलाफ धारा 354, 354 ए, 354 डी, और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कल ही पहलवानों के आरोपों को लेकर सांसद बृजभूषण ने कही थी ये बात
पहलवानों के आरोपों को लेकर गुरुवार को ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब कुछ और हो गई। कौन क्या कह रहा है उससे मतलब नहीं है। इनकी शर्तें, भाषा लगातार बदल रही हैं। वहीं हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। जिसको लेकर किसान नेताओं के अलावा तमाम संगठन आए हैं।

प्रियंका गांधी ने बृजभूषण मामले को लेकर पीएम से पूछा सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप को लेकर सरकार की निष्क्रियता पर पीएम मोदी से सवाल किया। प्रियंका ने बृजभूषण के खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगे आरोपों का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट साझा की और लिखा 'नरेंद्र मोदी जी, इन गंभीर आरोपों को पढ़ें और देश को बताएं कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed