फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Sparrow Day: Sparrow population reduced due to increasing concrete jungles

World Sparrow Day: कंक्रीट के बढ़ते जंगलों से कम हुई गौरैया, एनसीआर में कबूतरों ने उनके आशियानों पर किया कब्जा

Thu, 20 Mar 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 07:11 AM IST
सार

वहीं, बढ़ते कबूतरों ने भी उनके घरौंदों पर कब्जा कर लिया है। इससे दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में गौरैया का वजूद खत्म होता जा रहा है।

विज्ञापन
World Sparrow Day: Sparrow population reduced due to increasing concrete jungles
गौरैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बढ़ते कंक्रीट के जंगलों से गौरैया को घोसला बनाने की जगह नहीं मिल रही है। वहीं, बढ़ते कबूतरों ने भी उनके घरौंदों पर कब्जा कर लिया है। इससे दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में गौरैया का वजूद खत्म होता जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली के जैव विविधता पार्कों के प्रभारी डॉ. फैयाज खुदसर ने कहा कि शहर में गौरैया के कम होने की वजह उनकी प्रजनन क्षमता का कमी नहीं बल्कि उनको रहवास के लिए जगह न मिलना है। शहरों में मकानों की बनावट बदल गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Yamuna Nagar News: ओ री चिरैया, नन्ही सी चिड़िया...अंगना में फिर आ जा रे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उन्हें घोसले बनाने की जगह नहीं मिल रही है। इसके अलावा शहर में कबूतरों की बढ़ती संख्या भी गौरैया के न दिखने की अहम वजह बन रही है। कबूतरों ने गौरैया के आशियानों पर कब्जा कर लिया है।

अनुकूल माहौल तैयार करने पर बढ़ी गौरैया
वहीं, वसंत विहार के अरावली जैव विविधता पार्क में गौरैया के अनुकूल माहौल तैयार करने पर उनकी संख्या बढ़ी है। यहां बड़ी संख्या में पेड़ों पर गौरैया ने घरौंदे बना रखे है।


पक्षी विशेषज्ञ टीके रॉय ने कहा कि दिल्ली में गौरैया की संख्या को लेकर कोई अध्ययन नहीं हुआ है। हालांकि गौरैया कम होने के साक्ष्य जरूर मिले हैं। उन्हें खाने के लिए भोजन न मिलना इसकी बड़ी वजह है।

यह भी पढ़ें : Kanpur News: कैंडल मार्च निकालकर गौरैया को बचाने के लिए किया जागरूक

पुराने जमाने में गौरैया घरों के अंदर भी घोसले बना लेती थी। मगर, अब फ्लैट कल्चर में इसकी संभावना नहीं है। इस वजह से गौरैया दुकान के शटर के ऊपरी हिस्से, फ्लाईओवर के नीचे वाली आशियाना बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed