फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World of Literature at Rabindra Bhawan Complex at Mandi House

रवीन्द्र भवन में साहित्य का संसार: किताबों से बनाया प्रवेश द्वार, पुस्तकायन में देशभर से आए साहित्यकार-कलाकार

Sat, 02 Dec 2023 08:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Dec 2023 08:35 AM IST
सार

साहित्य अकादमी ने दूसरे साल पुस्तकायन आयोजित किया है। इस बार यहां बेशकीमती किताबों के 50 स्टाल हैं। इनपर देश के जाने माने प्रकाशक अपनी चुनिंदा किताबों के साथ मौजूद हैं। प्रकाशन विभाग कला संस्कृति की किताबों की पूरी लाइब्रेरी लेकर उपस्थित हुआ है।

विज्ञापन
World of Literature at Rabindra Bhawan Complex at Mandi House
किताबों से बनाया प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी हाउस पर रवींद्र भवन परिसर में इन दिनों साहित्य का संसार बसा हुआ है। साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित पुस्तक मेले पुस्तकायन में संस्कृत, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी की अनगिनत किताबें और साहित्यकार व कलाकार मौजूद हैं। इसमें मुशायरे और कवि सम्मेलन भी हो रहे, पसंदीदा लेखकों से मिलने के लिए अलग कॉर्नर है। कहानी, जीवनी, नृत्य, संगीत, वास्तुकला, इतिहास की अनगिनत किताबें हैं। पुस्तक मेले का द्वार भी किताबों से ही खूबसूरत अंदाज में तैयार किया गया है।

विज्ञापन


साहित्य अकादमी ने दूसरे साल पुस्तकायन आयोजित किया है। इस बार यहां बेशकीमती किताबों के 50 स्टाल हैं। इनपर देश के जाने माने प्रकाशक अपनी चुनिंदा किताबों के साथ मौजूद हैं। प्रकाशन विभाग कला संस्कृति की किताबों की पूरी लाइब्रेरी लेकर उपस्थित हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रधानमंत्रियों के भाषण का संग्रह, कला संस्कृति और बाल साहित्य, आधुनिक भारत जैसे विषयों पर 300 से ज्यादा किताबें यहां से खरीदी जा सकती हैं। राजकमल प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, साहित्य अकादमी पत्रिका की लोकप्रिय किताबें यहां बिक रहीं। तंजुमन की 200 से ज्यादा शेरॉ, शायरी की उर्दू, हिंदी में किताबें हैं। एकलव्य, नियोगी, प्रिंट के ढेरों साहित्य हैं। रेख्ता फाउंडेशन की 100 से ज्यादा उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में किताबें हैं, दीवाने गालिब अंग्रेजी में भी उपलब्ध हैं। मेले में कई ऐेसे स्टॉल भी हैं जो बच्चों पर केंद्रित हैं। इनमें मुख्यत: बच्चों को लुभाने वाली किताबें, पत्रिकाएं, खिलौने व संगठनों से जुड़े बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्री शामिल हैं।

दुकानदारों का कहना है कि मेले से होने वाली कमाई को बच्चों पर खर्च किया जाएगा। बच्चों को पंचतंत्र, वर्णावली, कार्टून वाली किताबें व लगभग पर दूसरी किताब खूब पसंद आ रही है। इन स्टॉल में आयोजकों का कहना है कि मेले के पहले दिन शुक्रवार से ही लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। आने वाले वीकेंड में अधिक भीड़ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पेंटिंग स्वरूप में पूरी महाभारत
नियोगी बुक्स के स्टाल पर पेंटिंग स्वरूप में महाभारत के चार वॉल्यूम मौजूद हैं। इनके हरेक पन्ने पर मारवाड़ी पिक्चर पेंटिंग मिलेगी। इसकी संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी में व्याख्या की गई है। यहां कला, कहानी, वास्तुकला, नृत्य, संगीत और बाल साहित्य की करीब 500 से ज्यादा किताबें हैं।

लिफी पब्लिकेशन के यहां 50% तक छूट पर किताबें मिल रहीं। इसी तरह से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के स्टाल पर 30% छूट पर किताबें मिल रही हैं। मेला नौ दिसम्बर तक चलेगा।

फाइन आर्ट की किताबें ललित कला के पास
ललित कला अकादमी के पास फाइन आर्ट की किताबों की पूरी श्रृंखला है। इनके पास मॉडर्न आर्ट की ढेरों किताबें हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के स्टाल पर पांडुलिपियों और कला संस्कृति से जुड़ा साहित्य है। राजस्थानी शैल चित्रकला पर 120 किताबें हैं। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्टाल पर जीवनी और संस्थान से जुड़ी पत्रिकाओं का संग्रह है।

केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
मेले में शुक्रवार को बच्चों के लिए पुस्तकालय का भी आगाज किया गया। इसका उद्घाटन भी केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। इसमें बच्चों के लिए पंजाबी, नेपाली, उर्दू, तमिल व असमिया समेत देश की 24 क्षेत्रीय भाषाओं में किताबें उपलब्ध हैं। यह साहित्य अकादमी के प्रवेश द्वार के पास स्थित है। इसका नाम चिल्ड्रन्स कॉर्नर रखा गया है। इसमें बच्चों को आकर्षित करने वाले चित्र, एक्वेरियम, आरामदायक व फैंसी सीट हैं। बच्चों के कद को ध्यान में रखते हुए किताबों की अलमारी की ऊंचाई कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed